राष्ट्रमण्डल देशों के प्रमुखों की बैठक की सुरक्षा में लगेंगे 1,200 कैरबियाई सैनिक
पोर्ट-आफ-स्पेन, 15 नवंबर (आईएएनएस)। त्रिनिदाद और टोबैगो की राजधानी पोर्ट-आफ-स्पेन में 27 से 29 नवंबर तक होने वाली राष्ट्रमण्डल देशों के प्रमुखों की बैठक (चोगम) के दौरान सुरक्षा के लिए स्थानीय सुरक्षाकर्मियों सहित 1,200 कैरेबियाई सैनिकों को भी लगाया जाएगा।
भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह एक शिष्टमण्डल के साथ इस बैठक में भाग ले लेंगे। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह राष्ट्रमण्डल देशों के प्रमुखों की होने वाली इस बैठक में 51 देशों के प्रमुखों के साथ भाग लेंगे।
व्यापार और उद्योग मंत्री मेरियानो ब्राउने ने मीडिया को बताया कि इस बैठक में हिस्सा लेने वाले सभी प्रमुखों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार का यह एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
ब्राउने ने कहा कि बैठक के दौरान लगभग 1,200 फौजी स्थानीय सुरक्षाकर्मियों का सहयोग करेंगे। ये फौजी गुयाना, जमैका, सेंट किट्स, नेविस, बारबाडोस और बहामास से आएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications