बांग्लादेश के साथ मसलों को सुलझाना भारत की जिम्मेदारी : खालिदा
बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की अध्यक्ष खालिदा ने भारतीय विदेश सचिव निरूपमा राव से कहा कि बीएनपी भारत के साथ मित्रतापूर्ण संबंध चाहती है। राव प्रधानमंत्री शेख हसीना के नई दिल्ली दौरे की तैयारी के लिए इन दिनों बांग्लादेश में हैं। हसीना 19 दिसंबर से भारत का दौरा शुरू करेंगी।
खालिदा ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को संबोधित उस पत्र के बारे में राव को याद दिलाया जिसमें उन्होंने पूर्वोत्तर भारत के मणिपुर में बराक नदी पर तिपाईमुख में बांध बनाए जाने की भारत की योजना का विरोध किया है।
राव ने भरोसा दिलाया कि भारत ऐसा कुछ भी नहीं करेगा, जिससे बांग्लादेश के हितों को नुकसान पहुंचे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications