शिमला में नए फ्लैटों और भूखण्डों के आवंटन पर रोक लगी
हिमाचल प्रदेश आवास और शहरी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष गणेश दत्त ने आईएएनएस को बताया, "हिमाचल प्रदेश राज्य उपभोक्ता विवाद निपटान आयोग ने शिमला में बने एचआईएमयूडीए के नए फ्लैटों और भूखण्डों के आवंटन पर रोक लगा दी है।"
गणेश दत्त ने कहा कि प्रगतिशील हाउसिंग सोसाइटी की याचिका पर कार्रवाई करते हुए अदालत ने एचआईएमयूडीए को निर्देश दिया है कि मामले के निपटारे तक किसी भी प्रकार के भूखण्डों और फ्लैटों का आवंटन न किया जाए।
दत्त ने कहा कि आदेश में संशोधन के लिए हम आयोग के समक्ष अलग से आवेदन पत्र दाखिल करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications