दिल्ली में डेंगू के 29 नए मामले सामने आए
राज्य के नोडल अधिकारी देबाशीष भट्टाचार्य ने आईएएनएस को बताया, " दिल्ली में पिछले 24 घण्टों में डेंगू के 29 नए मामले दर्ज किए गए।"
भट्टाचार्य ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग ने सभी सरकारी और निजी अस्पतालों को संदिग्ध डेंगू मरीजों की सही पहचान के लिए एक आदेश जारी किया है।
उन्होंने कहा," हमने शनिवार को एक आदेश जारी किया है कि अस्पतालों में आने वाले डेंगू मरीजों को अवश्य भर्ती किया जाए और उनका इलाज किया जाए। यदि अस्पताल का यह मानना है कि रोगी का इलाज नहीं किया जा सकता है तो उसे किसी अन्य अस्पताल में स्थानांतरित करने से पहले उसकी हालत को स्थिर करना होगा।"
दिल्ली में अभी तक डेंगू से दो लोगों की मौत हुई है जिसमें एक 15 वर्षीय किशोर तथा नौ माह का एक बच्चा शामिल है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications