चण्डीगढ़ पहुंचे प्रवासी पक्षी
वन विभाग के अनुसार अब तक लगभग 3,000 प्रवासी पक्षी यहां पहुंच चुके हैं। जनवरी के अंत तक इनकी संख्या लगभग 15,000 तक पहुंच जाने की उम्मीद है।
चण्डीगढ़ के वन्यजीव संरक्षण विभाग के प्रमुख ईश्वर सिह ने आईएएनएस को बताया कि ये पक्षी साइबेरिया, चीन, अफगानिस्तान और हिमालय के इलाकों से यहां आए हैं। उन्होंने कहा कि गत 25 वर्षो से प्रवासी पक्षी यहां आ रहे हैं।
सिंह ने कहा कि प्रवासी पक्षी सुखना झील के अलावा पटियाला की राव झील में भी अपना ठिकाना बनाते हैं। उन्होंने कहा कि इन इलाकों में तेज संगीत और पटाखे छोड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है ताकि प्रवासी पक्षियों के लिए समस्या पैदा न हो।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications