बलूचिस्तान में भारत की भूमिका पर उपयुक्त समय पर सबूत : गिलानी
रविवार को मुल्तान में संवाददाताओं से बातचीत में गिलानी ने कहा कि बलूचिस्तान मुद्दे पर शर्म अल-शेख में भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से बातचीत हुई थी। उन्होंने कहा, "उपयुक्त समय पर प्रमाण पेश किए जाएंगे।"
उल्लेखनीय है कि आंतरिक मामलों के मंत्री रहमान मलिक ने अक्टूबर में कहा था कि बलूचिस्तान सूबे में आतंकवाद को बढ़ाने के पीछे भारत जिम्मेदार है।
गिलानी ने कहा कि पाकिस्तान पड़ोसी देशों के साथ मधुर संबंध बनाए रखना चाहता है और भारत के साथ समग्र वार्ता प्रक्रिया को फिर से बहाल करना चाहता है।
गिलानी ने देश के परमाणु कार्यक्रमों के संबंध में कहा, "परमाणु कार्यक्रमों के मसले पर पाकिस्तान कोई समझौता नहीं करेगा। हमारी परमाणु संपदा सुरक्षित है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications