हेलीकॉप्टर दुर्घटना में रूसी नागरिक की मौत
हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मारे गए रूसी नागरिक की पहचान उड़ान इंजीनियर डी. सातलो के रूप में की गई है।
नेपाल की घरेलू एयरलाइन मानांग एयर के एमआई-8 हेलीकॉप्टर ने सूरखेत से हुमला जिले के लिए उड़ान भरा था। उड़ान भरने के 40 मिनट बाद हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें दो यात्री और चालक दल के चार सदस्य सवार थे।
पुलिस के अनुसार हेलीकॉप्टर सही सलामत उड़ रहा था। अचानक हुमला में रूदीकोट हवाईअड्डे के पास एक पेड़ से टकराने के बाद वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications