शेख मुजीब हत्याकांड पर फैसले को देखते हुए सुरक्षा कड़ी
सर्वोच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार शौकत हुसैन ने समाचार पत्र 'डेली स्टार' को बताया कि अधिकारियों ने न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है, जिससे वहां कोई अप्रिय घटना न हो।
एक सैन्य विद्रोह में 34 वर्ष पहले हुई रहमान की हत्या बांग्लादेश में एक भावनात्मक मुद्दा है। पिछले महीने अभियोजन पक्ष के एक वकील फैजल नूर तापोश की हत्या के प्रयास के बाद से इस मामले से जुड़े लोगों की सुरक्षा को खतरा पैदा हो गया। तापोस के माता-पिता की हत्या भी 15 अगस्त 1975 को हुए सैन्य विद्रोह में हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications