कनाडियाई प्रधानमंत्री के दौरे में परमाणु समझौता व व्यापार पर हो सकती है चर्चा
सिंगापुर में एशिया प्रशांत आर्थिक सहयोग फोरम (एपेक) के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद हार्पर विदेश मंत्री लारेंस कैनन, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मंत्री स्टॉकवेल डे और संसदीय सचिव दीपक ओबेराय के साथ रविवार रात मुंबई पहुंचेंगे।
नई दिल्ली रवाना होने से पहले वह सोमवार को मुंबई के ट्राइडेंट होटल में दोपहर के भोज पर प्रमुख भारतीय व्यापारिक नेताओं से मिलेंगे।
हार्पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ विस्तृत द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे। दोनों पक्षों के भारत-कनाडा मुक्त व्यापार समझौते को आगे बढ़ाने पर भी चर्चा करने की उम्मीद है।
विदेशी निवेश को संरक्षण और ऊर्जा क्षेत्र तथा व्यापार को बढ़ाकर पांच अरब डॉलर करने के संबंध में कई समझौतों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है।
हार्पर और मनमोहन सिंह की मुलाकात में असैन्य परमाणु समझौते पर प्रमुख रूप से चर्चा किए जाने की उम्मीद है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications