झारखण्ड विधानसभा चुनाव में कई दागी उम्मीदवार
करोड़ों रुपये के भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे कोड़ा इन दिनों अपने समर्थकों के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं। उनके मुख्यमंत्रित्वकाल में मंत्री रहे छह दागी उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
कोड़ा के समर्थक झारखण्ड नवनिर्माण मोर्चा (जेएनएम) के बैनर के तले चुनाव लड़ रहे हैं। उनकी पत्नी गीता कोड़ा जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रही हैं।
कोड़ा के सहयोगी रहे पूर्व मंत्री एनोस एक्का, हरिनारायण राय, भानु प्रताप साही, कमलेश सिह, नलिन सोरेन और बंधु टिर्की भी चुनाव मैदान में हैं। इन सभी के खिलाफ राज्य सतर्कता विभाग ने मामला दर्ज किया है।
एक्का और राय 17 अगस्त से जेल में हैं। इन दोनों ने जमानत के लिए याचिका भी दायर की थी, जिसे झारखण्ड उच्च न्यायालय ने ठुकरा दिया था।
राज्य में 25 नवंबर से 18 दिसंबर के बीच पांच चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे। मतगणना 23 दिसंबर को होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications