पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को प्रभावित कर रहा आतंकवाद
लाहौर चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री (एलसीसीआई) के अध्यक्ष जफर इकबाल चौधरी ने संगठन की एक बैठक में कहा कि कानून और व्यवस्था की खराब स्थिति देश के सामने उपस्थित सबसे बड़ी चुनौती है।
समाचार पत्र 'द न्यूज' ने रविवार को कहा कि चौधरी ने प्रांतीय और संघीय सरकार से आतंकवाद पर काबू पाने के लिए ठोस कदम उठाने का आग्रह किया है क्योंकि इससे व्यापार और निवेश संबंधी गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं।
एलसीसीआई के उपाध्यक्ष फैसल इकबाल शेख ने कहा कि बिजली की कमी और उनकी कीमतों में अक्सर वृद्धि से पाकिस्तान में तैयार सामान महंगे हो जाते हैं, इससे वे प्रतिस्पर्धा में नहीं टिकते।
पंजाब के मुख्यमंत्री के वरिष्ठ सलाहकार सरदार जुल्फिकार अली खोश ने कहा कि प्रांतीय सरकार कानून और व्यवस्था को सुधारने के लिए प्रयास कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications