इंदिरा ने पोता-पोती के लिए रद्द कर दी थी विदेश यात्रा : शहनाज हुसैन

नई दिल्ली, 15 नवंबर (आईएएनएस)। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 25वीं पुण्य तिथि पर मीडिया में उनके राजनीतिक जीवन के बारे में तमाम बातें कही गईं, मगर क्या आपको पता है कि इंदिरा का निजी जीवन कैसा था।

इंदिरा गांधी के 92वें जन्म दिवस (19 नवंबर) के अवसर पर आईएएनएस ने सौन्दर्य प्रसाधन की दुनिया की सम्राज्ञी और पूर्व प्रधानमंत्री बेहद करीबी शहनाज हुसैन से एक खास बातचीत की, जिसमें उन्होंने इंदिरा गांधी के उन तमाम पहलुओं पर प्रकाश डाला, जिन्हें आपने न कभी पढ़ा और न कभी सुना।

इंदिरा गांधी एक ऐसी छवि थी जिन्हें देखकर उनके बारे में यह कहा जा सकता है कि उनका प्रभामंडल कितना बड़ा और वह कितनी जिद्दी थीं, मगर क्या किसी को यह पता है कि 'लौह महिला' कहलाने वाली इस महिला का हृदय बेहद कोमल था।

हुसैन ने कहा, "श्रीमती गांधी को जो दो चीजें बेहद पसंद थीं, वह उनका देश और उनके पोते। एक बार तो उन्होंने पोता-पोती के साथ समय गुजारने के लिए विदेश यात्रा तक रद्द कर दिया।"

हुसैन ने कहा, "उनको सादगी बेहद पसंद थी और इसीलिए मैंने उनके लिए एक विशेष मॉश्चराइजर तैयार किया था। श्रीमती गांधी को वे सारी चीजें बेहद पसंद थीं जो साधारण हो और जिनसे भारत का नाम जुड़ा हो।"

उन्होंने कहा कि गांधी बेहद साधारण खाना खाती थी। आप उसे उबला हुआ भोजन भी कह सकते हैं। उन्हें पहनावे में साड़ी अच्छी लगती थी, जिनके साथ उनका यूरोपीय हेयर स्टाइल खूब जमता था।

बातचीत के दौरान हुसैन ने बताया कि इंदिरा गांधी को सिल्क की साड़िया लुभाती थीं। इसकी वजह यह भी थी कि वह शिल्पकारों को बढ़ावा देना चाहती थी। शहनाज हुसैन ने कहती हैं, "हम अच्छे दोस्त थे। इंदिरा गांधी अद्वितीय थी, उनकी तरह कोई भी नहीं हो सकता।"

शहनाज ने इंदिरा से एक बार पूछा था- 'दुनिया ने सही मायने में आपको समझा ही नहीं, उसने आपके वास्तविक व्यक्तित्व को कभी नहीं देखा।' इसके जवाब में गांधी ने कहा था, "जिसे मेरे बारे में जानना होगा, वह ढूंढ़ निकालेगा।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+