चण्डीगढ़ में स्वाइन फ्लू के मामलों में वृद्धि
चण्डीगढ़ में 31 अक्टूबर तक स्वाइन फ्लू के 57 मामलों की पुष्टि हुई थी लेकिन दो सप्ताह के भीतर ही स्वाइन फ्लू के 42 नए मामले सामने आने के बाद मामलों की संख्या बढकर 99 तक पहुंच गई है।
कुछ दिन पहले स्वाइन फ्लू के संक्रमण को रोकने के लिए चार निजी विद्यालयों और दो इंजीनियरिंग कॉलेजों को एक सप्ताह के लिए बंद कर दिया गया था।
स्वाइन फ्लू के नोडल अधिकारी एच.सी.गेरा ने आईएएनएस को बताया, "अधिकतर मामले विद्यालयों और महाविद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों से संबंधित दर्ज किए गए हैं। इसलिए स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्लू के संक्रमण को रोकने के लिए शिक्षण संस्थाओं को विशेष दिशा निर्देश जारी किए हैं।"
अभी तक शहर के अस्पतालों में स्वाइन फ्लू के 460 संदिग्ध मामले दर्ज किए गए हैं जिनमें से 99 मामलों की पुष्टि हुई है। यहां चार लोगों की मौत स्वाइन फ्लू के कारण हो चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications