दिल्ली हवाई अड्डे पर संदिग्ध पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार
केंद्रीय गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया, "उससे पूछताछ की जा रही है और यह अभी स्पष्ट नहीं है कि वह भारत में क्या कर रहा था।"
अधिकारी ने कहा, "हम इस संदिग्ध जासूस के पूर्ववर्ती कामों के बारे में जानने का प्रयास कर रहे हैं।" उन्होंने यह नहीं बताया कि यह संदिग्ध व्यक्ति भारत कब पहुंचा था।
सूत्रों का कहना है कि यह संदिग्ध जासूस पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए काम कर रहा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications