दोपहर भोजन के बाद बीमार पड़े छात्रों की सेहत में सुधार
शनिवार को रायपुर से 80 किलोमीटर दूर धमतरी इलाके के एक प्राथमिक विद्यालय के 20 छात्रों ने दोपहर का भोजन करने के बाद उल्टी-दस्त की शिकायत की थी। सभी बच्चों की उम्र 10 वर्ष से नीचे हैं। इसके बाद इन्हें समीप के अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
चिकित्सक सी. एल. साहू ने रविवार को आईएएनएस से कहा, "बीमार पड़े छात्रों की तबियत में सुधार हो रहा है। वैसे इन्हें सोमवार सुबह तक चिकित्सीय देखरेख में रखा जाएगा।"
धमतरी के जिलाधिकारी आर. पी. एस. त्यागी ने कहा कि इस मामले में दोषी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications