पाकिस्तान को 25 आत्मघाती वाहनों से दहलाने की तैयारी में तालिबान
स्थानीय समाचार पत्र 'द न्यूज' की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के आतंकवादियों ने कहा है कि इन वाहनों के जरिए सुरक्षा बलों के अभियान के आरंभ होने से पहले पाकिस्तान के विभिन्न इलाकों में आत्मघाती हमले किए जाएंगे।
तालिबान सूत्रों ने अखबार को बताया कि आत्मघाती वाहनों में छह मोटरसाइकिलें और 19 चार पहिया वाहन हैं। उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान के कई इलाकों में सेना ने विगत 17 अक्टूबर को अभियान शुरू किया था।
तालिबान ने कहा कि इस्लामाबाद की लाल मस्जिद में सुरक्षा बलों की कार्रवाई में मारे गए लोगों के संबंधी इन आत्मघाती वाहनों को तैयार करने में जुटे हैं।
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान में विगत पांच अक्टूबर के बाद से हिंसा में भारी वृद्धि देखी गई है और पेशावर सहित कई स्थानों पर हुए विस्फोटों में 200 से अधिक लोगों की मौत हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications