असम में फोन पर चिकित्सक देंगे सलाह
आपातकालीन सेवा के लिए मरीजों को अगले वर्ष से केवल अपने फोन से 104 डॉयल करना होगा, जिसके बाद चिकित्सक उन्हें आवश्यक सलाह देंगे।
असम के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिश्व शर्मा ने आईएएनएस से कहा, "इस सेवा से मरीजों या उनके परिजनों को सहायता मिलेगी। कई मामलों में मरीज की मौत महज इस वजह से हो जाती है क्योंकि उसे यह पता नहीं होता कि उसे क्या करना है या कहां जाना है। अब ऐसे लोगों को केवल 104 डॉयल करना होगा और संबंधित चिकित्सक उन्हें आवश्यक सलाह देंगे।"
शर्मा ने कहा, "चिकित्सक मरीज को अस्पताल के बारे में सलाह देंगे और साथ ही विशेषज्ञ चिकित्सक का भी नाम बताएंगे।" राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
सितंबर में राज्य सरकार ने ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र के लिए 800 चिकित्सकों की बहाली की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications