फिर से खुल सकता है रोहतांग दर्रा
रोहतांग दर्रे से गुजरने वाले मनाली-लेह राजमार्ग को व्यवस्थित रखने वाली सरकारी एजेंसी 'जनरल रिजर्व इंजीनियरिंग फोर्स' (जीआरईएफ) के एस. के. दून ने आईएएनएस से कहा कि पिछले पांच दिनों से बर्फ हटाकर रास्ता साफ करने का काम किया जा रहा है।
नौ नवम्बर से रोहतांग दर्रे में तीन से चार फुट ऊंची बर्फ जमी हुई थी।
उन्होंने कहा, "बर्फ हटाने और लाहौल घाटी (लाहौल और स्पिीति जिले में) में सड़क संपर्क दोबारा स्थापित करने के लिए रोहतांग दर्रे के दोनों ओर से दल भेजे गए हैं।"
उन्होंने कहा, "यदि मौसम साथ दिया तो अगले एक या दो दिनों में दर्रे को दोबारा खोल दिया जाएगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications