फोर्ट हुड गोलीबारी कांड के आरोपी का संबंध पाकिस्तान से!

रिपब्लिकन सांसद और गृह रक्षा खुफिया उप समिति के सदस्य माइकल मैककाउल ने कहा है कि हसन को पाकिस्तान से धन मिलता होगा। उन्होंने कहा कि हसन के कुछ दोस्त या संबंधी हो सकते हैं।

माइकल ने कहा, "यदि हसन पाकिस्तान से पैसे प्राप्त करता था तो यह धन आतंकवादियों का भी हो सकता है। यदि ऐसा है तो यह काफी महत्वपूर्ण है।"

उल्लेखनीय है कि सेना में मनोचिकित्सक हसन (39) पर आरोप है कि उसने पांच नवंबर को सैन्य अड्डे पर गोलीबारी की। इसमें 12 जवानों सहित 13 लोग मारे गए थे।

इस घटना के तुरंत बाद हसन को हिरासत में ले लिया गया था। उसे इस मामले में मौत की सजा भी हो सकती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+