अमेरिका के यूबा सिटी में पहला सिख मेयर
सैकड़ों भारतीयों की उपस्थिति में 44 वर्षीय काश (कश्मीर) गिल ने मंगलवार रात मेयर पद की शपथ ली।
शहर की 65,000 की आबादी में 15,000 पंजाबी रहते हैं। इनमें सिख, हिंदू और मुस्लिम शामिल हैं।
शपथ समारोह में गिल ने कहा, "आज रात हम एक इतिहास बना रहे हैं और हर कोई इस इतिहास का हिस्सा है।"
पंजाब में जन्मे गिल ने आईएएनएस को बताया, "इस सम्मानित पद को पाकर मैं प्रफुल्लित हूं। हम पंजाबी सौ बरस से अधिक समय से यहां हैं और यहां का मेयर बनना पूरे समुदाय के लिए विशेष है। "
गिल का परिवार वर्ष 1967 में यूबा सिटी में आया था, उस समय वह केवल दो वर्ष के थे। उनका परिवार मशहूर आडू किसान दिलीप सिंह बैंस से संबंधित है।
शहर के आठ करोड़ डॉलर के बजट को संभालने जा रहे गिल ने बताया कि उनका परिवार पंजाब के होशियारपुर जिले के लखसिना गांव से यूबा शहर आया। चाचा बैंस ने इसका खर्च उठाया।
पेशे से बैंकर गिल ने मेयर बनने से पहले उप मेयर के रूप में काम किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications