सैनिक ठिकाना बंद करने पर अमेरिका, जापान में मतभेद

समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार हातोयामा ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि ओकीनावा द्वीप पर स्थित सैन्य ठिकाने को बंद किया जाएगा। इस ठिकाने पर अमेरिका के 37,000 सैनिक तैनात हैं।

शुक्रवार को जापान पहुंचे ओबामा के साथ बैठक के बाद एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में हातोयामा ने कहा, "यह सच है कि हमने इस मुद्दे पर प्रचार किया था और ओकीनावा के लोगों को काफी आशाएं हैं।"

अमेरिका केवल ओकीनावा समझौते के कार्यान्वयन के मुद्दे पर चर्चा के लिए राजी है, जिसके अनुसार 8,000 सैनिकों को गुआम स्थानांतरित किए जाने की बात है लेकिन समझौते में अधिक बदलाव की उम्मीद नहीं है।

हातोयामा ने कहा कि यह बहुत जटिल मुद्दा है लेकिन समय बीतने के साथ यह और भी जटिल होता जाएगा।

संवाददाता सम्मेलन में ओबामा ने अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा खासकर अफगानिस्तान में जापान के कार्यो की प्रशंसा की।

उल्लेखनीय है कि हातोयामा ने अफगानिस्तान में शिक्षा और मानवीय सहायता के लिए पांच अरब डॉलर की सहायता का वादा किया है।

जापानी विशेषज्ञों का मानना है कि सैन्य ठिकाने के मुद्दे पर कार्य समूह का गठन करके प्रधानमंत्री केवल यह दिखाना चाहते हैं कि वह अपने चुनावी वादों को पूरा करने के लिए प्रयासरत हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+