पप्पू यादव की सुरक्षा में लगा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 4 घायल
पुलिस के अनुसार पूर्व सांसद अपने काफिले के साथ पटना से सहरसा जा रहे थे कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 पर छटा गांव के नजदीक विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक से उनके साथ चल रहे वाहन की टक्कर हो गई।
खगड़िया की पुलिस अधीक्षक अनुसुइया रणविजय सिंह ने बताया कि पूर्व सांसद सुरक्षित है। उन्होंने बताया कि इस घटना में एक सुरक्षाकर्मी समेत चार लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर है।
उन्होंने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है तथा पूरे मामले की जांच की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications