अमेरिका का उत्तर कोरिया से उत्तेजक कदम न उठाने का आग्रह
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार राष्ट्रपति बराक ओबामा की आगामी अमेरिका यात्रा के पहले उत्तर कोरिया ने एक चेतावनी जारी कर कहा था कि दक्षिण कोरिया को झड़प का परिणाम भुगतना होगा और अपनी स्वनिर्धारित समुद्री सीमा की सुरक्षा के लिए वह कड़े सैनिक उपाय करेगा।
अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता इएन केली ने कहा, "हम उत्तर कोरिया को इस प्रकार की अक्रामक लफ्फाजी और किसी भी उत्तेजक कदम से बचने का आग्रह करते हैं। इससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ेगा।"
उल्लेखनीय है कि उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के युद्धपोतों के बीच मंगलवार को गोलाबारी हुई थी। झड़प में कोई हताहत तो नहीं हुआ लेकिन दोनों युद्धपोतों को क्षति पहुंची।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications