किरायेदार से बलात्कार के मामले में आरोपी गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार किराएदार ने चार महीने से किराया नहीं दिया था। शुक्रवार को सुल्तानपुरी में रहने वाला हरीश किराया मांगने के लिए बेगमपुर स्थित अपने मकान पर गया था।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया ,"हरीश सुल्तानपुरी इलाके में किराने की दुकान चलाता है। वह शुक्रवार को किराया मांगने गया था। उस वक्त महिला का पति काम पर गया हुआ था जबकि उसके बच्चे स्कूल गए हुए थे। उसने अकेला पाकर महिला के साथ बलात्कार किया और किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी।"
घटना के बाद महिला ने इस बारे में पुलिस को जानकारी दी। चिकित्सकीय जांच में महिला के साथ बलात्कार की पुष्टि हो गई है। इस मामले में हरीश के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications