अमर सिंह ने राज ठाकरे को हिटलर कहा

अमर सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी अपनी महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष अबु आसिम आजमी को सम्मानित करेगी। आजमी पर मनसे विधायकों ने पिछले दिनों मुंबई में राज्य विधानसभा में मराठी में शपथ न लेने पर हमला किया था। आजमी ने हिंदी में शपथ ली थी।

कांग्रेस का नाम लिए बगैर अमर सिंह ने कहा कि जिन ताकतों ने अलगाववादी नेता जरनैल सिंह भिंडरवाले को तैयार किया था, उन्हीं ताकतों ने राज ठाकरे को पैदा किया है।

देश के प्रमुख राजनीतिक ताकतों से राज ठाकरे के खिलाफ प्रतिक्रिया जाहिर करने का आह्वान करते हुए अमर सिंह ने कहा कि जब हिटलर ने पोलैंड और चेकोस्लोवाकिया पर हमला किया था तो उस समय वैश्विक शक्तियों ने कोई प्रतिक्रिया जाहिर नहीं की थी। अमर सिंह ने कहा, "लेकिन हिटलर वहीं नहीं रुका था।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+