अमेरिका में पूर्व कांग्रेस सदस्य को 13 वर्ष की सजा
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार जेफरसन को अगस्त में घूसखोरी का दोषी पाया गया था। पुलिस ने उनके घर के फ्रीजर से 90,000 डॉलर बरामद किए थे।
संघीय न्यायाधीश टीएस एलिस ने शुक्रवार को वर्जीनिया प्रांत के एलेक्जेंड्रिया स्थित संघीय न्यायालय में सजा सुनाई, जहां से जेफरसन 18 वर्षो तक हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स के सदस्य रहे।
जेफरसन नवंबर 2008 को हुए चुनाव में पराजित हुए थे। अगस्त में उनको 16 में से 11 मामलों में दोषी ठहराया गया था।
एफबीआई ने वर्ष 2005 में उनके आवास पर छापा मारकर फ्रीजर में रखे गए 90,000 डॉलर बरामद किए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications