अमेरिका का एशिया में सक्रिय भूमिका फिर निभाने का इरादा : ओबामा
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार ओबामा ने कहा, "एशिया प्रशांत के एक देश के नाते अमेरिका उन संगठनों और चर्चाओं में शामिल होगा जो इस क्षेत्र के भविष्य को आकार देंगे।"
जापान के प्रधानमंत्री युकियो हातोयामा से मुलाकात के एक दिन बाद ओबामा ने जापानी नागरिकों, वैज्ञानिकों और व्यापारियों को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की।
ओबामा ने स्वीकार किया कि हाल के वर्षो में एशिया में सुरक्षा और समृद्धि को बढ़ावा देने वाले संगठनों में अमेरिका निष्क्रिय रहा है। उनका सीधा संकेत पूर्व राष्ट्रपति जार्ज बुश के अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के महत्व को नकारने की ओर था।
ओबामा ने स्पष्ट किया, "वो दिन बीत गए हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications