नीलेकणी 17 को पटना पहुंचेंगे
राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बताया कि नीलेकणी आगामी शुक्रवार को राज्य के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
उन्होंने बताया कि राज्य में 37 जिला मुख्यालयों और 470 प्रखंड मुख्यालयों में चलाए जा रहे 'ई शक्ति कार्ड योजना' के तहत लोगों के बारे में सभी जानकारियां एक कॉर्ड में सुरक्षित रखने का कार्य चल रहा है। नीलेकणी को इस योजना से भी अवगत कराया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि राज्य प्रशासन में प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल पूर्व राष्ट्रपति ए़ पी़ ज़े अब्दुल कलाम की सलाह पर प्रारंभ किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications