पश्चिमी महाराष्ट्र में भूकंप का हल्का झटका (लीड-1)
मुंबई भूकंप विज्ञान केंद्र के एक अधिकारी ने कहा कि भूकंप शाम 6.34 बजे आया। इसका केंद्र पश्चिमी महाराष्ट्र के कोयना इलाके में स्थित था।
ज्ञात हो कि अभी तीन दिन पहले ही इस इलाके में आए चक्रवाती तूफान फयान ने भारी तबाही मचाई थी। अब इस भूकंप के कारण सतारा और कोल्हापुर कस्बों के कई इलाकों में लोग अपने-अपने घरों से निकल कर भागने लगे।
भूकंप का झटका पुणे और उत्तरी कर्नाटक के बेलगाम में भी महसूस किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications