जयपुर के निकट रेल हादसा, 5 मरे
जयपुर, 14 नवंबर (आईएएनएस)। राजस्थान में शुक्रवार देर रात एक रेलगाड़ी के 11 डिब्बे पटरी से उतर गए। इस दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हुई और 19 घायल हो गए।
रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि जोधपुर-दिल्ली मंडोर एक्सप्रेस जयपुर से 40 किलोमीटर दूर बस्सी के निकट पटरी उतर गई। यह हादसा देर रात करीब 1.30 बजे हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications