भारत-श्रीलंका क्रिकेट मैच देखना चाहते हैं करुणाकरन : थरूर
थरूर ने यहां आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, "मैं करुणाकरन से मिलने गया था। वह फिलहाल गहन चिकित्सा कक्ष में हैं। उन्होंने मुझसे कहा कि वह इस कक्ष से बाहर निकलना चाहते हैं, क्योंकि इसमें टीवी की व्यवस्था नहीं है। उन्होंने कहा कि टेस्ट मैच एक दिन बाद शुरू होना है और उस समय तक उन्हें भरोसा है कि वह ऐसे कमरे में पहुंच जाएंगे जहां टीवी लगी होगी। मेरी तरह वह भी क्रिकेट के दीवाने हैं।"
करुणाकरन का इलाज कर रहे चिकित्सकों के अनुसार उनके स्वास्थ्य में काफी सुधार हुआ है और शनिवार को उन्होंने घर से आया हुआ नाश्ता किया है और अब वह बैठ पाने की स्थिति में भी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications