मिड डे मील खाने से 20 छात्र बीमार
स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि रायपुर से 80 किलोमीटर दूर धमतरी के एक प्राथमिक स्कूल के छात्रों ने दोपहर का भोजन करने के बाद उल्टी दस्त की शिकायत की। उल्टी और दस्त कर रहे सभी छात्रों की उम्र दस साल से नीचे है।
छात्रों का इलाज कर रहे एक चिकित्सक सी.एल. साहू ने फोन पर आईएएनएस को बताया, "संभवत: बासी भोजन करने से छात्रों की हालत बिगड़ी है। हम मिनट दर मिनट छात्रों की स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।"
जिलाधिकारी आर.पी.एस. त्यागी और पुलिस अधीक्षक शेख आरिफ हुसैन ने देर शनिवार अस्पताल पहुंचकर छात्रों की हालत का जायजा लिया और गुस्साए छात्रों को शांत कराया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications