सीबीआई राज्य पुलिस व अर्धसैन्य बलों से लेगी सिपाही : निदेशक
अश्विनी कुमार ने कहा, "सीबीआई ने सिपाहियों की भर्ती बंद कर दी है और अब वह सीआरपीएफ, सीआईएसएफ और आईटीबीपी जैसे अर्धसैन्य बलों व राज्य पुलिस से सिपाहियों को हासिल करेगी। इससे सीबीआई एक विविध रंगी इकाई होगी, जिसमें विभिन्न राज्यों के कैडेट होंगे।"
अश्विनी कुमार गाजियाबाद स्थित सीबीआई अकादमी में आयोजित एक समारोह में हिस्सा ले रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने एक समयबद्ध प्रोन्नति कार्यक्रम को पेश किए जाने की योजना के बारे में भी जानकारी दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications