पोलियो से निपटने के लिए दोहरे प्रभाव वाला टीका लाएगी सरकार
एक विशेष पोलियो टीका अभियान के दौरान फुटपाथ के बच्चों को पोलियो की खुराक देने के बाद आजाद ने कहा, "सरकार बहुत जल्द ही द्विसंयोजक पोलियो टीका (बीओपीवी) पेश करेगी जो बच्चों को टाइप 1 और टाइप 3 वायरस से बचाएगा।"
आजाद ने कहा कि बीओपीवी टाइप 3 वायरस के तेजी के साथ उन्मूलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और टाइप 1 वायरस के खिलाफ उच्च दर्जे की रोग प्रतिरोधकता बनाए रखता है। टाइप 1 सबसे खतरनाक पोलियो वायरस है।
आजाद ने कहा, "द्विसंयोजक टीके के इस्तेमाल में लाए जाने से स्थिति में काफी सुधार होगा। सरकार देश से पोलियो उन्मूलन के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय संगठनों, राज्य सरकारों और आम जनता को मिल कर काम करना है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications