हार के बाद मुलायम ने बनाई कल्याण से दूरी
यहां एक संवाददाता सम्मेलन में मुलायम सिंह ने कहा, "कल्याण सिंह कभी भी सपा के हिस्सा नहीं थे और मैं यह भी कहना चहता हूं कि उन्हें कभी भी पार्टी में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।"
जब उनसे पूछा गया कि चुनाव के समय पार्टी में उत्पन्न विवाद के लिए वह (कल्याण) कितना जिम्मेदार थे तो उन्होंने जवाब देने के बजाय कांग्रेस पार्टी पर हमले किए।
उन्होंने कहा, "हम तथाकथित अन्य दोस्तों से पीड़ित हुए जिनकी सरकार हमने बचाई।"
राज्य की 11 विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में सपा कहीं से भी विजयी नहीं हुई।
जब उनसे पूछा गया कि क्या कल्याण सिंह के कारण सपा से मुस्लिम मतदाता दूर हो गए तो उन्होंने सीधा जवाब देने के बजाय कांग्रेस पर निशाना साधा।
मुस्लिम समाज बाबरी मस्जिद के विध्वंस के लिए पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को जिम्मेदार मानता है।
मुलायम से जब पूछा गया कि कल्याण सिंह के बेटे राजवीर सिंह पार्टी में बने रहेंग तो उन्होंने इसका जवाब देने से इंकार कर दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications