छात्रा के साथ छेड़छाड़ के आरोप में प्राचार्य हिरासत में
यह घटना विजयनगरम जिले के भोगापुरम में हुई।
पुलिस के अनुसार श्रीनिवास राव ने स्कूल की तीन छात्रों को किसी कार्यवश अपने घर पर बुलाया जहां उसने एक छात्रा के साथ कथित रूप से छेड़छाड़ करने की कोशिश की।
छात्रा के चीखने पर आसपास के लोगों ने प्राचार्य को पकड़ लिया। पीड़ित छात्रा के अभिभावक, अन्य रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने मिलकर प्राचार्य की जमकर पिटाई की।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 11 वर्षीय पीड़ित छात्रा ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है जबकि प्राचार्य श्रीनिवास राव ने इस आरोप से इंकार किया है।
पुलिस ने राव को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications