निरक्षरों को पढ़ाइए, कम्प्यूटर पाठ्यक्रम में दाखिला पाइए
गैर सरकारी संगठन 'प्रथम' शिक्षा से बंचित बच्चों को अच्छी शिक्षा मुहैया कराने पर काम कर रही है। यह संगठन उत्तर प्रदेश में शिक्षा कार्यक्रमों की जगह अगले माह से साक्षरता शिक्षा अभियान शुरू करेगी।
उत्तर प्रदेश में गैर सरकारी संगठन 'प्रथम' के प्रमुख अजीत सोलंकी ने संवाददाताओं से कहा," हम अपने अभियान में और तेजी ला रहे हैं। शुरू में इसे केवल राज्य के चुनिंदा जिलों में ही शुरू किया जाएगा।"
सोलंकी ने कहा कि हमारी योजना के मुताबिक इस अभियान को कई चरणों में शुरू किया जाएगा। पहले चरण में इसे लखनऊ और इससे सटे हुए जिलों में किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications