वर्ष 2011-12 तक 1240 लाख टन हो जाएगा इस्पात उत्पादन
मेटल्स मिनरल्स मैन्युफैक्च रिंग एक्सपो 2009 में हिस्सा लेने के बाद सिंह ने एक संवाददाता सम्मेलन में यहां कहा, "इस वर्ष (2009-10) उत्पादन छह करोड़ टन से अधिक होगा। पिछले वर्ष 5.60 करोड़ टन इस्पात का उत्पादन हुआ था।"
सिंह के अनुसार चालू वित्त वर्ष के प्रथम सात महीनों के दौरान इस्पात उत्पादन में 4-5 प्रतिशत की वृद्धि हुई और मांग में 7-9 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
सिंह ने कहा कि अधोसंरचना और आटोमोबाइल जैसे क्षेत्रों में तेजी के कारण घरेलू मांग में तेजी आई है।
देश की सर्वाधिक लौह अयस्क उत्पादित करने वाली कंपनी, एनएमडीसी लिमिटेड और भारतीय इस्पात प्राधिकरण लिमिटेड (सेल) के विनिवेश के बारे में चर्चा करते हुए सिंह ने कहा कि दोनों प्रस्ताव दिसंबर तक कैबिनेट के समक्ष पेश कर दिए जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications