गोवा में बेली डांस के साथ पुलिस थाने का उद्घाटन
पणजी से 15 किलोमीटर दूर गुरुवार की शाम अंजुना पुलिस थाने के नए परिसर के उद्घाटन के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में बेली डांस प्रस्तुत किया गया।
अंजुना पुलिस थाने के अधिकारियों ने कहा कि पुलिस और नागरिकों की भीड़ अनियंत्रित होने के बाद डांस कार्यक्रम को बंद करना पड़ा।
अंजुना पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि इस कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली स्थित विदेशी नृत्यों के एक आयोजक ने किया था। उसका नाम योगी है। अधिकारी ने कहा, "उद्घाटन कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जैसे ही गृह मंत्री परिसर से बिदा हुए, बेली नर्तक मंच पर उपस्थित हुए और उन्होंने अपना कार्यक्रम शुरू कर दिया। पुलिस महानिरीक्षक और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों सहित सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी वहां उपस्थित थे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications