पेशावर में आत्मघाती हमला, 5 मरे, 25 घायल (लीड-2)
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार हमलावर ने विस्फोटकों से लदी कार में विस्फोट उस समय कर दिया जब पुलिसकर्मी पेशावर के पुश्त खारा क्षेत्र में एक तलाशी अभियान चलाने की कोशिश कर रहे थे।
पेशावर के शीर्ष नागरिक प्रशासक साहेबजदा अनीस ने कहा, "शहर के तीन अस्पतालों से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक पांच लोगों की मौत हुई है और 25 अन्य घायल हुए हैं।"
उन्होंने कहा, "सौभाग्य से यह क्षेत्र खुला हुआ था और विस्फोट स्थल के आसपास बहुत मकान नहीं थे, नहीं तो तबाही ज्यादा हो सकती थी।"
शहर के पुलिस नियंत्रण कक्ष के मुताबिक विस्फोट में कम से कम दो पुलिसकर्मी मारे गए हैं। पिछले पांच दिनों में पेशावर में पांचवां विस्फोट है।
पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और राहत एवं बचाव कार्य जारी है। घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। स्थानीय अस्पतालों में आपात स्थिति घोषित कर दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications