पंजाब में खुलेंगे 13 नए महाविद्यालय : बादल
पंजाब में ये महाविद्यालय विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की सिफारिशों पर शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़े जिलों अमृतसर, भटिण्डा, फरीदकोट, फतेहगढ़ साहिब, फिरोजपुर, गुरदासपुर, मंसा, मोगा, मुक्तसर, नवानसहार, पटियाला और संगरुर में खोले जाऐंगे।
मुख्यमंत्री बादल यहां एक सरकारी महाविद्यालय के रजत जयंती समारोह के अवसर पर बोल रहे थे।
बादल ने कहा कि उच्च और तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए भटिण्डा में केंद्रीय विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र को पहले ही शुरू कर दिया गया था। जबकि दूसरा केंद्रीय विश्वविद्यालय अमृतसर में स्थापित किया जाएगा। चंडीगढ़ के रोपड़ में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) स्थापित किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications