सबरीमाला मेला सोमवार से, 4 करोड़ भक्तों के पहुंचने की उम्मीद
स्वास्थ्य विभाग पहाड़ियों की तलहटी में श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था कर रहा है जिसमें मंदिर तक जाने वाले मार्ग में आक्सीजन पार्लर की संख्या में वृद्धि भी शामिल है।
भारतीय रेलवे ने घोषणा की है कि वह ट्रेनों में बोगियों की संख्या बढ़ाएगा। जबकि राज्य सरकार अधिक बसें चलाएगी।
इससे पहले देवासवोम (मंदिर मामलों) के दक्षिण भारतीय राज्य के मंत्रियों और सचिवों ने बैठक कर राज्य में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए की जा रही व्यवस्थाओं पर चर्चा की।
पिछले साल रिकार्ड 4 करोड़ श्रद्धालुओं ने इस प्रसिद्ध मंदिर की यात्रा की थी। इस साल श्रद्धालुओं की संख्या में 10 फीसदी की बढ़ोतरी का अनुमान है।
अतिरिक्त मुख्य सचिव और त्रावणकोर देवासवोम बोर्ड (टीडीबी) के प्रमुख के.जयकुमार ने आईएएनएस को बताया, "सारी तैयारियां नए सीजन के लिए किया गया है।"
सबरीमाला मंदिर पश्चिमी घाट में समुद्र तल से 914 मीटर ऊपर स्थित है। पांबा से केवल पैदल चलकर ही इस मंदिर तक जाया जा सकता है। इस धार्मिक यात्रा की शुरुआत नवंबर में मलयालम महीने के पहले दिन से होती है और जनवरी में मलयालम महीने के पहले दिन बंद हो जाती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications