मुंबई हमले में हेडली की भूमिका की जांच शुरू : चिदंबरम
गृह मंत्री ने यहां अंबेडकर स्टेडियम में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान यह जानकारी दी।
चिदंबरम ने कहा, "पिछले वर्ष 26 नवंबर को मुंबई में हुए आतंकी हमले में हेडली की भूमिका का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। जांच एजेंसियों द्वारा अपना काम पूरा कर लेने के बाद जो भी साझा करने लायक जानकारी होगी हम उसे आप सबसे साझा करेंगे।"
क्या हेडली मुंबई हमले का एक प्रमुख संदिग्ध बनने जा रहा है, इस बारे में अधिक जानकारी मांगे जाने पर चिदंबरम ने कहा, "यह कोई क्रिकेट मैच नहीं है, जिसमें एक-एक गेंद की जानकारी दी जाती है।"
चिदंबरम ने कहा कि हेडली द्वारा भारत के खिलाफ रची गई आतंकी हमले की साजिश की जांच के सिलसिले में अमेरिका गया भारतीय खुफिया दल अच्छी सूचनाओं के साथ वापस लौट आया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications