उत्तराखंड को कुंभ मेले के लिए 400 करोड़ रुपये मिले

यहां शनिवार को 'भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला' के उद्घाटन भाषण में उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल ने कहा, "हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि केंद्र सरकार ने तैयारियों के लिए 400 करोड़ रुपये दिए हैं।"

पोखरियाल ने कहा, "कुंभ मेले में लाखों नहीं करोड़ों लोग पहुंचते हैं। इसलिए हमारी सरकार मेले के बेहतर प्रबंधन के लिए हर उपाय कर रही है। तैयारियां अपने चरम पर हैं और इस आर्थिक सहायता से हम इस समारोह को सफल बना पाएंगे।"

हिंदू पंचांग के मुताबिक मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर 14 जनवरी को इस मेले की शुरुआत होगी।

पोखरियाल ने इस साल के व्यापार मेले में उत्तराखंड राज्य को प्रमुखता देने का स्वागत किया है। उन्होंने कहा, "इससे हमें अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू पर्यटकों को अपने संसाधन और पर्यटन के अवसरों को दिखाने का मौका मिला है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+