'दुनिया 12 दिसंबर 2012 को खत्म नहीं होगी'
वाशिंगटन, 14 नवंबर (आईएएनएस)। माया सभ्यता के मायन कैलेंडर में की गई 12 दिसंबर 2012 को दुनिया के खत्म होने की भविष्यवाणी सही नहीं है।
यह राय कोर्नल विश्वविद्यालय में खगोलविद ऐन मार्टिन ने व्यक्त की है। ऐन का कहना है कि मायन कैलेंडर का डिजायन आवर्ती है। ऐसे में कहना कि दीर्घ गणना दिसंबर 2012 को समाप्त हो रही है, सही नहीं है।
ऐन का कहना है कि यह महज मायन समाज में महान कैलेंडर चक्र की समाप्ति है। यह बिल्कुल वैसा ही है जैसे हमारी सभ्यता ने नई सहस्त्राब्दी का स्वागत किया था। इसका यह अर्थ हरगिज नहीं की दुनिया खत्म हो जाएगी।
ऐन ने कहा कि दरअसल मायन कैलेंडर उस समय समाप्त नहीं हो रहा है और ऐसा कोई प्रमाण नहीं है जो बताए कि मायन लोगों या किसी अन्य को दुनिया के विनाश की जानकारी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications