तमिलनाडु और पुडुचेरी में और वर्षा की संभावना
बंगाल की खाड़ी पर ऐसा ही कम दबाव का क्षेत्र बनने से पिछले सप्ताह तमिलनाडु में वर्षा हुई थी।
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "कम दबाव का क्षेत्र धीरे-धीरे बढ़ने के परिणामस्वरूप अगले 48 घंटे तक तमिलनाडु और पुडुचेरी में वर्षा होगी।"
मौसम विज्ञान कार्यालय द्वारा 16 नवम्बर तक के लिए जारी किए गए मौसम समाचार के मुताबिक तटीय तमिलनाडु और पुडुचेरी के कई इलाकों, आंतरिक तमिलनाडु के कई इलाकों, केरल, लक्षद्वीप, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा व दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में वर्षा होने या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
उत्तरी तटीय आंध्रप्रदेश, तेलंगाना और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में मौसम सूखा रहेगा। तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और लक्षद्वीप तटों पर 45 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पूर्वी दिशा में तटवर्ती हवाएं चलने का अनुमान लगाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications