षड्यंत्रकारी मेरी हत्या कर सकते हैं: कोड़ा (लीड-1)

कोड़ा शुक्रवार को रांची स्थित अपने आवास से गायब हो गए थे हालांकि शाम में वह अपने संसदीय क्षेत्र सिंहभूम में नजर आए। उन्होंने शनिवार को चाइबासा में संवाददाताओं से कहा, "मुझे भय है कि षड्यंत्रकारी मेरी हत्या कर सकते हैं। यदि जांच एजेंसियां यह सिद्ध कर दें कि मैंने विदेशों में निवेश किया है और खदानें खरीदी हैं तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा। मेरे बढ़ते राजनीतिक कद से ईष्र्या करने वालों ने मेरे खिलाफ साजिश रची है ताकि मैं विधानसभा चुनाव से दूर रहूं। "

कोड़ा ने कहा, "मैं गरीब जनजातीय परिवार से ताल्लुक रखता हूं इसी कारण मुझे फंसाया जा रहा है। समय आने पर मैं सबका खुलासा करूंगा। मुझे चुनाव और अपने निर्वाचन क्षेत्र से कोई दूर नहीं कर सकता।"

कोड़ा के समर्थकों ने विधानसभा चुनाव के लिए झारखण्ड नवनिर्माण मोर्चा (जेएनएम) के बैनर के तले पांच उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगी। मई तक कोड़ा इस सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। सिंहभूम से सांसद चुने जाने के बाद उन्होंने यह सीट छोड़ दी थी।

कोड़ा वर्ष 2000 में पहली बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक तौर पर विधानसभा पहुंचे थे। उन्होंने जगन्नाथपुर सीट से जीत दर्ज की थी। उन्होंने वर्ष 2005 में भी इसी सीट से निर्दलीय के तौर पर जीत दर्ज की थी।

उल्लेखनीय है कि आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने हाल ही में कोड़ा और उनके सहयोगियों के आवासों पर छापामारी की थी। आयकर अधिकारियों के अनुसार इस मामले में अब तक 3,000 करोड़ रुपये के अवैध लेन-देन का पता चला है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+