पेशावर में आत्मघाती हमला, 2 मरे, 10 से ज्यादा घायल (लीड-1)
इस्लामाबाद, 14 नवंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर सीमांत प्रांत के पेशावर शहर में एक पुलिस चौकी को शनिवार को निशाना बनाकर किए गए संदिग्ध आत्मघाती हमले में कम से कम दो व्यक्ति मारे गए और 10 से ज्यादा घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों ने दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार हमलावर ने विस्फोटकों से लदी कार से पेशावर के रिंग रोड में भीड़भाड़ वाले एक स्थल के समीप धमाका कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जांच के लिए पुलिस द्वारा रोके जाने पर हमलावर ने कार में धमाका कर दिया। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और राहत एवं बचाव कार्य जारी है। घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। स्थानीय अस्पतालों में आपात स्थिति घोषित कर दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications