दिल्ली में डेंगू के 34 नए मामले
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के मुख्य चिकित्साधिकारी एन.के.यादव ने कहा, "पिछले 24 घंटों के दौरान डेंगू के 34 नए मामले दर्ज किए गए।"
यादव ने कहा, "मीडिया में आई दो नई मौतों की खबर को दर्ज नहीं किया गया है क्योंकि इनमें से एक मरीज उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का रहने वाला था जबकि दूसरे की मौत संदिग्ध है और अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है कि वह डेंगू का मरीज था या नहीं।"
नगर निगम के अनुसार अभी तक डेंगू से दो लोगों की मौत हुई है जिसमें एक 15 वर्षीय किशोर और एक नौ माह का बच्चा शामिल है।
डेंगू मामलों के नोडल अधिकारी देबाशीष भट्टाचार्या ने कहा, "तापमान में लगभग 15 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने से मच्छरों के फैलने पर रोक लगेगी। जिससे डेंगू के मामलों से निपटने में मदद मिलेगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications