मिजोरम में बस दुर्घटना में 8 की मौत
आईजोल, 14 नवंबर (आईएएनएस)। मिजोरम में शुक्रवार देर रात एक बस के गहरी खाई में गिरने से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और 34 घायल हो गए।
एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया कि यात्री बस आईजोल और फरकवान गांव के बीच चल रही थी। यह बस शुक्रवार देर रात चंफई कस्बे के पास बुआंग गांव में 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी।
हादसे में छह लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि दो ने चंफई जिला सरकारी अस्पताल में दम तोड़ा। 15 घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। बस में 42 यात्री सवार थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications